Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने किया चोपड़ा को समाज रत्न से सम्मानित

रायपुर
पिछले कई वर्षो से समाज सेवा में संग्लन विजय चोपड़ा को छत्तीसगढ़ आॅल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन -कावा  ने उल्लेखनीय समाज सेवा के लिए समाज रत्न सम्मान से विभूषित किया।  सादगी के साथ संस्था के अध्यक्ष तपेश जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर -अंटू , वरिष्ठ समाज सेवी ज्ञानचंद मालू, हेमेंद्र चोपड़ा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर चोपड़ा  को सम्मानित किया।

गौरतलब है की चोपड़ा भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति रायपुर के विभिन्न पदों में सेवारत रहे है, उन्होंने  प्रमुख सलाहकार, पूर्व अध्यक्ष, सचिव सहित कई जवाबदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। जैन संवेदना ट्रस्ट, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों में रहते हुए मानव सेवा के क्षेत्र में सतत कार्य  किया है। कोरोना काल  में निरंतर आॅक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के साथ ही सूखा राशन वितरण, जरूरतमंद स्कूली बच्चों को कॉपी, किताब, ड्रेस, स्कूल बैग निशुल्क प्रदान करने के साथ ही सेलेब्रलस पाल्सी -मानसिक विकलांगता के बच्चों का निशुल्क  उपचार व्यवस्था , तालु चिपके होठों का निशुल्क  आपरेशन व्यवस्था, मूक बधिर को श्रवण यंत्र, गरीब बच्चों  को जूते  चप्पल प्रदान किये है। चोपड़ा राजधानी रायपुर में निशुल्क सौ बिस्तर हॉस्पिटल निर्माण कर मानव सेवा में मिसाल कायम करने के लक्ष्य में जुटे  हुए है।  चोपड़ा के निरंतर सेवा कार्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ आल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने उन्हें समाज रत्न से विभूषित किया।  

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय