Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में यूक्रेन से एमबीबीएस पास युवक की मौत, खड़े वाहन से टकराया स्कूटी सवार

जांजगीर/चांपा.

जिले के नेशनल हाईवे 49 में सड़क किनारे खड़े हाईवा वाहन में टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हुई है। गांव अफरीद से जांजगीर आने के दौरान हुआ हादसा। यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कोरबा जिले के 100 बेड में इंटर्नशिप कर रहा था। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार NH 49 की घटना है।

मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक चनद्रभान लाठिया 33 वर्ष जोकि 6 जुलाई की रात्रि गांव अफरीद में अपने रिश्तेदार की यह शादी में गया हुआ था। जिसके बाद वह रात्रि में ही वापस जांजगीर आने को निकाला था। नेशनल हाईवे 49 में पहुंचा था की सड़क किनारे खड़ी हाईवा वाहन की पीछे जा टकराई, जिसमे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जा सामने मुंह के बल जा गिरा, जिसे युवक के चेहरा,सिर, सिने और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। सारागांव पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। जहां आज रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हईवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया की सड़क किनारे खड़ी कर कोई भी साइड लाइट नहीं जलाया गया था जिससे यह हादसा हुआ है पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। परिजन ने बताया की युवक चंद्रभान लाठिया ने यूक्रेन से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और कोरबा जिले के 100 बेड अस्पताल में अपना इंटरशिप कर रहा था। 30 जून को ही इंटरशिप खत्म किया और आज 8 जुलाई को मेडिकल की लायसेंस के लिए उसे रायपुर जाना था।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#MBBS youth dies#Scooter rider collided

Source : Agency

पाठको की राय