Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में टावर से गिरा बुजुर्ग, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में था तैनात

बीजापुर.

उसूर ब्लॉक के मुख्यालय आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था। सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, आवापल्ली में शाम को अचानक मौसम बदला और गरज के साथ हवा चलने लगी।

इसी दौरान आईसीडीएस व कृषि कार्यालय   के पास लगा पुराना टावर  गिर गया। इसकी चपेट में आने से गटपल्ली सत्यम (50) निवासी माड़वीपारा आवापल्ली के सिर में गहरी चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग गटपल्ली सत्यम विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ था। मृतक का शव अभी अस्पताल के मोर्चुरी में रखा गया है। सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि देर शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#elderly man#fell from tower

Source : Agency

पाठको की राय