Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नाबालिग को भगा ले गया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी  ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 8 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने शिकायत में बताया था कि 30 मार्च रात 12 बजे उनकी 16 वर्षीय की लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है।

मामले में पुलिस ने धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी व उसके कब्जे से पीड़िता को 20 जुलाई को अहमदनगर महाराष्ट्र से बरामद किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताई कि घटना दिनांक को आरोपी सोहन निषाद पिता परदेशी निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम इंदौरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#minor raping

Source : Agency

पाठको की राय