Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग में हत्या के मामले में जेल से बाहर निकला युवक, झगड़े में दोस्तों ने चाकू से गला रेता

दुर्ग.

दुर्ग में भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक हत्या के मामले से बिलासपुर जेल से बाहर आते ही हत्या हो गया। हत्या मृतक के ही दोस्त ने किया है। मृतक गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

मृतक धीरज ने अपने दोस्त पर चाकू से पहले हमला कर दिया जिसके बाद अन्य दोस्तों ने मृतक को पकड़े के दौड़ाए जिसके बाद कचरे के ढेर में छिप गया जहां उन लोग भी वहां पहुंचे और मृतक को पकड़कर मारपीट किए और एक दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 -16 वार कर दिया।आस-पास मौजूद लोगों की मदद से धीरज का अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की पूरी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर एएसपी सुखनंदर राठौर ने बताया कि गौतम नगर सुपेला निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला (25 वर्ष) लक्ष्मी नगर पुरानी देशी शराब दुकान के पास शनिवार देर शाम अज्ञात आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर छोड़कर भाग। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेसिंक की टीम घटना पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए थे जिससे पुलिस ने कुम्हारी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

#Chhattisgarh-Durg#youngs slit throat#released from jail

Source : Agency

पाठको की राय