Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर की ज्वेलरी शॉप से उड़ाई 80 हजार की चेन, महिला की सीसीटीवी में दिखी हरकत

बिलासपुर.

बिलासपुर जिले में कुछ ना कुछ घटना आजकल सामने आ रही है। चाकूबाजी हत्या जैसे घटना के बाद उठाईगिरी का मामल आया है। जहां दो महिलाओं ने गुरुवार की शाम ज्वेलरी शॉप को अपना शिकार बनाया। ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। महिलाएं लॉकेट लेकर रफू चक्कर हो गई। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल अजीत होटल के पीछे तेलीपारा मे रहने वाले रवि सोनी का सदर बाजार में श्री माखन ज्वेलर्स नाम का दुकान है। 19 सितम्बर की शाम करीबन पौने आठ बजे दो अज्ञात महिलाएं खरीदारी के बहाने दुकान पहुंची और एक सोने की चैन जिसका वजन 11.210 मिली ग्राम 20 केरेट कीमत करीब 80,000 को चोरी कर फरार हो गई है। सीसीटीवी फूटेज चेक करने पर संचालक को दो महिलाओ के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई। जिसमें दो महिलाएं फुटेज में साफ नजर आ रही है जो ग्राहक बनकर समान देख रही है। फिलहाल, मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने पर की गई है। कोतवाली पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है साथ ही  फुटेज खंगाल महिला आरोपियों के तलाश की जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#woman stole chain#jewellery shop

Source : Agency

पाठको की राय