Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, तीन दशक तक फैलाई दहशत

जगदलपुर.

तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में एसआईबी की टीम ने बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला नक्सली सुजाता पर एक करोड़ का इनाम है। जानकारी के मुताबिक, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले 3 दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी।

डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था। केंद्रीय कमेटी सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज के रूप में सुजाता उर्फ मेनी बाई उर्फ जानकी का अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में बीता है। सुजाता बस्तर केअंदुरुनी इलाकों के बारे में काफी जानकारी रखती थी। बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर सुजाता को देखा जाता था। बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने मेहबूबनगर से सुजाता को गिरफ्तार किया है।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#woman Naxalite#one crore bounty arrested

Source : Agency

पाठको की राय