Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में तेज रफ्तार भारी वाहन ने मारी टक्कर, धूल के चलते हुए हादसे में बाइक सवार की मौत

कोरबा।

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि हादसा धूल के चलते हुआ है. मौके से भारी वाहन का चालक फरार हो गया है. घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोढ़ी के पास की है.

मिली जानकारी के अनुसार, गोढ़ी के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौक पर ही मौत हो गई. मृतक करण सिंह चौहान (29 वर्षीय) कुरुडीह का निवासी था. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि राखड़ युक्त भारी वाहनों के चलते सड़क पर उड़ रहे धूल से लोग परेशान हैं. कुछ दिनों पहले ही ओवरलोड राखड़ वाहनों पर प्रतिबंध लगाने ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था.

 

#Chhattisgarh-Korba#bike rider died#vehicle hit

Source : Agency

पाठको की राय