Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में घर के दीवान में रखे 63 लाख रुपये चोरी, करीबी पर आशंका

रायपुर.

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित रेवली गांव में घटना हुई है। जहां पीड़ित बाल मुकुंद सोनकर के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। घर के दीवान में रखे गए 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद मुजगहन थाना में मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित सोनकर ने बताया कि यह रकम एक जमीन के सौदे से मिली थी, जिसमें दो करोड़ 41 लाख रुपए थे। उन्होंने बताया कि पूरी रकम सुरक्षित स्थान पर रखी थी, लेकिन बावजूद बड़ी चोरी हो गई। चोरी को लेकर आशंका है कि यह पैसों का चोरी किसी परिचित या करीबी व्यक्ति ने की होगी। इस पूरे मामले में मुजगहन थाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर गिरफ्तार किया जाएगा।

 

#Chhattisgarh-Raipur#63 lakh rupees stolen

Source : Agency

पाठको की राय