Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी में 6 साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश, देर रात शवों को निकाला

धमतरी.

जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है.

मामला कुरूद थाना इलाके का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले. देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं.

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#twin brothers

Source : Agency

पाठको की राय