Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 500 बोरी जैविक खाद जप्त, अवैध रूप से भंडारण पर जांच दल ने की छापामारी

रायपुर.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उर्वरक निगरानी टीम द्वारा छापामारी के दौरान पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरखोर में अवैध रूप से भंडारण करने पर 500 बोरी जैविक खाद जप्त किया गया है।  कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने एवं अवैध भंडारण की जांच-पड़ताल एंव कार्रवाई के लिए टीम गठित किया गया है।

जांच दल ने आज ग्रामीणों द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्राम सरखोर में छापामार कार्यवाही किया, जहां सहसराम के घर पर मेसर्स संतोष राठौर पेंड्रा द्वारा अवैध रूप से 500 बोरी जैविक खाद का भंडारण कराया जा रहा था। मौके पर कृषि विभाग की टीम द्वारा आवश्यक पूछ-ताछ कर दस्तावेज मांगा गया। समाधान कारक उत्तर एवं दस्तावेज नहीं देने के कारण उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत 500 बोरी खाद को जप्त कर घर में ही सीज कर दिया गया है। इस कार्यवाई में कृषि विभाग के उप संचालक सत्यजीत कंवर, अनुविभागीय अधिकारी एस एस आर्माे और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप शामिल थे।

 

#Chhattisgarh-Gaurela Pendra Marwahi#500 bags organic manure seized#illegal storage

Source : Agency

पाठको की राय