Wednesday, October 21st, 2026

Chhattisgarh: उधारी के 15 सौ रुपये नहीं किए वापस, दो दोस्तों ने पीट-पीटकर ले ली जान

बिलासपुर.

सक्ती जिले के जैजैपुर में उधारी के 15 सौ रुपये नहीं वापस करने को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे बिलासपुर के राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सात फरवरी को श्याम कार्ष उम्र (33) निवासी चोरभट्टी ने जैजैपुर गांजीपारा के रहने वाले उमेश चंद्रा से 1500 रुपये उधार लिए थे। शाम तक वापस करने की बात कही, लेकिन शाम को रुपये वापस नहीं कर पाए। उसी दिन शाम करीब छह बजे उमेश चंद्रा ने अपने एक दोस्त सुरेश चंद्रा के साथ श्याम कार्ष के घर चोरभट्टि गया। उस समय श्याम कर्ष अपने घर में नहीं था। दोनों उसे ढूंढने के लिए बस्ती की तरफ गए, जहां एक मेडिकल स्टोर के पास श्याम कार्ष मिल गया। उमेश चंद्रा रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन श्याम ने रुपये नहीं होने के कारण वापस न कर पाने की बात कही। गुस्से में आकर उमेश और सुरेश ने मिलकर हाथ-मुक्के और डंडे से श्याम के साथ मारपीट की। मारपीट को देख आसपास के लोगो ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। श्याम को अधिक चोट लगी थी। उपचार के लिए नौ फरवरी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर राम कृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान श्याम कार्ष की मौत हो गई।

मौत के बाद कोतवाली बिलासपुर में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जैजैपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी उमेश चंद्रा और सुरेश चंद्रा को उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

 

#1500 rupees#borrowed#not returned#two friends#beat to death

Source : Agency

पाठको की राय