Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर जनदर्शन में मिले 15 आवेदन, विधायक मरपच्ची रहे मौजूद

गौरेला पेंड्रा मरवाही.

मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में 15 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बारी-बारी से आवेदकों को सुनी और उनके आवेदनों का बारीकी से अवलोकन कर निराकरण हेतु अधिकारियों को मार्क किए। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकृत करने कहा।

साथ ही नियम प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों में पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा करने, स्वामित्व की भूमि में लगे सींमेंट का पोल उखाड़ कर फेकने तथा जान से मारने की धमकी देने, भूमि से संबंधि नकल नहीं देने, सेवा में पुनः रखने, प्रधानमंत्री समृद्धि योजना की राशि दिलाने, जमीन फर्जी रूप से अपने नाम करने, पट्टा दिलाने, राजस्व अभिलेख में कूट रचना करने, नक्शा बटांकन, सड़क मरम्मत, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने आदि आवेदन शामिल है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Chhattisgarh-Gaurela Pendra Marwahi#MLA Marpachchi

Source : Agency

पाठको की राय