Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में परिवार के 12 लोगों का हुक्का पानी बंद, सरपंच व ग्राम प्रमुखों की कलेक्टर से की शिकायत

कांकेर.

कांकेर के चारामा ब्लाक अन्तर्गरत एक गांव में एक परिवार का हुक्का पानी ही बन्द कर दिया गया. गांव में एक परिवार के 12 लोग रहते है उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया। परिवार आज कांकेर कलेक्टर दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग ग्राम जेपरा से आए है हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है.

हम लोग का गांव में एक पैतृक संपत्ति था उस जमीन में घर बनाए है जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है. परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि  गांव में एकतरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है. कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15000 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा वही बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है. हमारा आए का जरिया एक दुकान है वंहा कोई आ जा भी नही रहा है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है. बरहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जेपरा के सरपंच भागवत नेताम से फोन लाइन में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है. बस गांव के लोग बात चीत नही करते है. गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है. जिसे मना करने कर परिवार नही माना उसी कारण गांव के लोग बात नही करते है। गौरतलब हो कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमे एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा. पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन मामला में ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है।

 

#Chhattisgarh-Kanker#families hookah-water stopped#Sarpanch and village head

Source : Agency

पाठको की राय