Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-सक्ति में जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची 10वीं की छात्रा, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

सक्ति.

सक्ति जिले में 10 वीं की छात्रा ने जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची है। तबियत खराब होने पर सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,किस कारण से 10 वीं की छात्रा ने जहर सेवन किया है अभी पता नहीं चला सका है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार आज बुधवार को जैजैपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा नाबालिग लड़की  स्कूल पहुंची थी।

इस दौरान तबियत बिगड़ी और उल्टी होने पर स्कूल प्रबंधक ने उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जहर सेवन करने की बात सामने आई, नाबालिक लड़की का उपचार जारी है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,किस कारण से जहर सेवन किया है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

#Chhattisgarh-Sakti#student consuming poison

Source : Agency

पाठको की राय