Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी और गरियाबंद में NIA की दबिश में डेढ़ लाख कैश व IED मिला, पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर छापा

रायपुर।

पोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है. इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.

एनआईए ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है. उन्हें प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर माना जा रहा है. साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर ब्लास्ट कर हमला किया था, जिसमें ITBP का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था. घटना में नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े होने का शक है.

 

#Chhattisgarh#NIA raid#polling party attack

Source : Agency

पाठको की राय