Monday, October 26th, 2026

Chhatrpur News: प्रेम विवाह के बाद प्रेमी जोड़े को सता रहा जान का खतरा, पुलिस से की सुरक्षा की मांग

छतरपुर
बालिग होने के बावजूद अपनी मर्जी से शादी करने वाले एक प्रेमी जोड़े की शादी इनके परिवार के लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं। प्रेमी जोड़े को विवाह के बाद परिवार से धमकियां मिल रही हैं। बक्स्वाहा के बम्हौरी से आए इस प्रेमी जोड़े ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाई। एसपी सचिन शर्मा ने पूरे मामले को समझने के बाद प्रेमी जोड़े को मिठाई भेंट की और इसके बाद उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।

ये है मामला
बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के ग्राम गुगवारा निवासी अमित खरे की पुत्री खुशी खरे ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में खुशी खरे ने कहा कि उनके माता-पिता लोभ लालच के कारण मेरी मर्जी के बगैर एक नशा करने वाले युवक से मेरी शादी कराना चाहते थे मैं इस शादी के खिलाफ थी इसलिए मैंने अपने पूर्व परिचित और साथ में पढ?े वाले संदीप बिल्थरे के साथ  विवाह कर लिया है। विवाह के बाद से ही मेरा परिवार मुझे धमका रहा है। रिश्तेदार परिवार को उकसा रहे हैं जिसके कारण परिवार के लोग हमारी जान ले सकते हैं। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए खुशी खरे एवं संदीप बिल्थरे ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों के दस्तावेजों की जांच की और इसके बाद इस घबराए हुए प्रेमी जोड़े को मिठाई खिलाई। शादी की बधाई देने के बाद भरोसा दिलाया कि आप सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहें। थाना पुलिस को इस संबंध में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।  प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक के इस व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

#Chhatrpur News

Source : Agency

पाठको की राय