Thursday, October 22nd, 2026

दुर्ग एवं पटना के मध्य एक अतिरिक्त फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा


रायपुर। छठ पूजा के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक छठ पूजा स्पेशल गाड़ी 08893/ 08894 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक अतिरिक्त फेरे के लिये चलाई जायेगी। यह गाड़ी दुर्ग से 08893 नंम्बर के साथ 7 नवम्बर को तथा पटना से 08894 नम्बर के साथ 8 नवम्बर को चलेगी।

गाड़ी संख्या 08893 दुर्ग से 8:50 बजे रवाना होकर 9:30 बजे रायपुर 11:15 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 5 बजे पटना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08894पटना से 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2 बजे बिलासपुर, 3:40 बजे रायपुर एवं 5:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।  इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 12 सामान्य, 04 स्लीपर सहित कुल 18 कोच रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय