Thursday, October 22nd, 2026

छतरपुर के फर्नीचर उत्पाद को मिलेगी नई पहचान

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग और एनआईडी के बीच हुआ एमओयू

भोपाल

एक जिला एक उत्पाद के तहत छतरपुर जिले के प्रसिद्ध फर्नीचर उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध करवाने के लिए बुधवार को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग और नेशनल डिजाइन संस्थान के बीच एम ओ यू हुआ।

एमएसएमई विभाग के सचिव-सह-आयुक्त पी.नरहरि एवं एनआईडी, भोपाल के निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। नरहरी ने कहा कि इस अनुबंध के बाद छतरपुर के फर्नीचर डिजाइन और उत्पाद को नया मंच मिलेगा।इस अवसर पर एमएसएमई विभाग के संचालक रोहित सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय