Monday, October 26th, 2026

सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में छठवां स्थान पाया छतरपुर पुलिस ने

छतरपुर
सीएम हेल्पलाइन कार्यालय द्वारा प्रत्येक माह की तरह इस माह भी 21.6.2021 को सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण विभाग बार एवं जिलेवार ग्रेडिंग जारी की गई है,इस बार पूरे प्रदेश में गृह विभाग द्वारा शिकायतों के निराकरण में 83.33 अंक एवं ए श्रेणी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है,वही छतरपुर जिले ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के संबंध में प्रथम समूह में 91.14 अंक एवं ए श्रेणी के साथ प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है,इस उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धि के लिए अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने एसपी सचिन शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ प्रशंसा पत्र भेजा है।

 

#Chhatarpu

Source : Agency

पाठको की राय