Monday, October 19th, 2026

छतरपुर : 15 हजार की रिश्वत लेते महिला सरपंच को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

छतरपुर

 बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया सरपंच बबली आदिवासी एवं सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आपको बता दे फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर स्वीकृत हुआ कपिलधारा कूप 2 लाख 87 हजार का स्वीकृति हुआ था।

जिसके बिलों का भुगतान होना था भुगतान के एवज में महिला सरपंच बबली सुनील आदिवासी के द्वारा 15 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी। शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है।

लाल हो गए हाथ
महिला सरपंच बबली के पति सुनील आदिवासी के द्वारा यह रिश्वत की राशि ली गई थी। लोकायुक्त टीम ने जब सुनील आदिवासी के हाथ धुलाए गए, तो लाल रंग के हो गए। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया है कि रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी को भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है।

आरोपित ने फरयादी से अपने घर पर ही रिश्वत की राशि ली थी उसी दौरान लोकायुक्त ने छापा मारा और रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार लर लिया है। करवाई के दौरान लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।

 

#lokyukt

Source : Agency

पाठको की राय