Saturday, October 24th, 2026

छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

रायपुर
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के अंर्तगत ट्रैफिक ब्लॉक, प्वाइंट बदलने और सिंगल स्टिप डायमंड क्रॉस के नवीनीकरण के कार्य के लिए  30 मई दिन सोमवार को कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण  29 मई को दुर्ग स्टेशन से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एवं  30 मई को छपरा स्टेशन से चलने वाली 15159 छपरा- दुर्ग अपने नियमित रुट व्याया मानिकपुर जंक्शन - प्रयागराज जंक्शन - प्रयाग जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित रुट वाया मानिकपुर जंक्शन -प्रयागराज छिवकी- बधारी कलां- वाराणसी जंक्शन होकर चलेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय