Friday, October 23rd, 2026

14 प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए 11 से हड़ताल पर जाएंगे छग शिक्षक कांग्रेस

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के कर्मचारियों व पेंशनरों को लंबित 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर 11 से 13 अप्रैल तक प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। प्रांतीय पदाधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में जाएंगे। इसे लेकर प्रांतीय बैठक भी हुई, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए संगठन में पेंशनर प्रकोष्ठ का गठन किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय