Friday, October 23rd, 2026

छग शिव सेना भी अब शिंदे के साथ, ठाकरे गुट को छोड़ा

रायपुर
छत्तीसगढ़ शिव सेना ने भी आखिरकार ठाकरे का साथ छोड़ शिंदे का दामन थाम लिया। काफी दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि छग शिव सेना किसके साथ रहेगी। राजनीति में यही तो तकाजा कहा जाता है जब सांसद-विधायकों ने साथ छोड़ दिया तो एक राज्य ईकाई की क्या बिसात? छत्तीसगढ़ शिव सेना प्रमुख धनंजय परिहार,मधुकर पांडे व रेशम जांगड़े की अगुवाई  में मुंबई गए शिव सैनिकों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात करते हुए अपनी आस्था व्यक्त कर दी। इसके साथ ही उन्होने शिंदे को छत्तीसगढ आने का न्यौता भी दे दिया।

 

#Chhag Shiv

Source : Agency

पाठको की राय