Sunday, October 25th, 2026

कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में आज छग बंद

रायपुर
राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी तथा विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है। भाजपा के सभी घटकों ने इस बंद को समर्थन देने के लिए व्यापारिक संस्थानों से भी अपील है और बंद को लेकर पूरे राज्य में इसका प्रचार किया गया। वहीं दूसरी ओर बंद को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा पत्रकारवार्ता ली गई जिसमें सभी लोगों से बंद को समर्थन दिए जाने की अपील की हैं।

उल्लेखनीय है कि नुपूर शर्मा के विवादित बयान पर समर्थन देने वाले कन्हैयालाल शर्मा की पिछले दिनों अलगाववादी तत्वों ने उसके दुकान में घूसकर नृशंस हत्या कर दी थी जिसकी पूरे देश भर में सभी वर्गों द्वारा कड़ी आलोचना की गई और उसके हत्यारों को पकड़े जाने के बाद सशक्त से सशक्त सजा दिए जाने की मांग की गई हैं।

 

#protest

Source : Agency

पाठको की राय