ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी बने चेतेश्वर, WTC फाइनल में बनेंगे मुसीबत
नई दिल्ली.
एक तरफ जहां सभी भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में धूम मचाने में लगे हैं, वहीं भारतीय रेड बॉल स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। इंग्लैंड में जारी काउंटी क्रिकेट में इस बार पुजारा बौतर कप्तान खेलने उतरे हैं और उन्होंने अपने तीसरे मैच में दूसरा शतक ठोक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में ही 7 जून से खेला जाना है। ऐसे में इंग्लिश सरजमीं पर पुजारा को यूं रन बनाता देख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भी चिंता बढ़ गई होगी।
बात पुजारा की पारी की करें तो, ग्लूस्टरशायर के खिलाफ इस मुकाबले में ससेक्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। पुजारा की टीम ने इसका जमकर फायादा उठाया और अपनी पहली पारी 455 रन पर घोषित कर दी। ससेक्स के लिए इस दौरान पुजारा ने सर्वाधिक 151 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 238 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों के साथ 2 छक्के भी लगाए। पुजारा के अलावा ससेक्स के किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा।
ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में ग्लूस्टरशायर की टीम अपनी पहली पारी में ऑलाउट होने से एक विकेट दूर है। ग्लूस्टरशायर ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं, वह ससेक्स से अभी भी 257 रन पीछे हैं।
एमएस धोनी के एक फैसले ने पलट दी थी रोहित शर्मा की किस्मत, ऐसे बने दुनिया के सबसे खतरनाक बैट्समैन
पुजारा के फर्स्ट क्लास क्रिकेट का यह 58वां शतक है, वह अभी तक 51.61 की लाजवाब औसत के साथ 18839 रन बना चुके हैं।
वहीं बात उनके काउंटी करियर की करें तो पुजारा इस सीजन ससेक्सके लिए 322 रन बना चुके हैं, वहीं पिछला सीजन भी उनका काफी शानदार रहा था। अभी तक काउंटी क्रिकेट में खेले 11 मैच में इस भारतीय बल्लेबाज ने 7 शतक जड़े हैं। बात उनके पिछले सीजन की करें तो, 8 मैचों में पुजारा ने 1094 रन बनाए थे जिसमें 3 दोहरे शतक शामिल थे। पुजारा का औसत उस दौरान 109 के पार का रहा था जो अविश्वसनीय है।

पाठको की राय