Tuesday, October 20th, 2026

शतरंज ओलंपियाड : भारतीय पुरूष टीम ने मोरक्को को, महिलाओं ने जमैका को हराया

बुडापेस्ट
भारतीय पुरूष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में शानदार शुरूआत करते हुए मोरक्को को 4.0 से हराया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने जमैका पर 3.5 .0.5 से जीत दर्ज की।

विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है। आर प्रज्ञानानंदा ने शुरूआत करते हुए तिसिर मोहम्मद को हराया। विदित गुजराती, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने भी अपने अपने मुकाबले जीते। महिला वर्ग में आर वैशाली, दिव्या देशमुख और तानिया सचदेव विजयी रही जबकि वंतिका अग्रवाल ने ड्रॉ खेला।

 

 

#Chess Olympiad

Source : Agency

पाठको की राय