Wednesday, October 21st, 2026

केमिस्ट प्रीमियर लीग का शुभारंभ कल से, प्रतियोगिता 8 टीमें ले रही है भाग

वर्धमान ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा CPL 2022 (SEASON ll ) का आयोजन 16 JAN 2022 से फेथ क्रिकेट क्लब रातीबड़ में किया जा रहा है| इस टूर्नामेंट का शुभारंभ माननीय स्वास्थमंत्री श्री प्रभुराम चौधरी (म प्र शासन ) एवं ठाकुर रामपाल राजपूत जी ,विधायक(सिलवानी ) एवं पूर्व मंत्री के द्वारा 12:30 बजे किया जाएगा वर्धमान ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र धाकड़ द्वारा बताया गया की केमिस्ट प्रीमियर लीग आयोजन की शुरुआत वर्ष 2021 में दवा व्यापार से जुड़े केमिस्ट बंधुओ के जीवन में सकारात्मक नवीन ऊर्जा का संचार करने की भावना से किया गया था। बीते कोरोना काल के कुछ समय ने प्रत्येक मानव के मष्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाला है। यहाँ तक की प्राथमिकताएं एवं जीवन के प्रति नजरिए में भी बदलाव आया है।केमिस्ट साथियों ने इस समय के भयावह मंजर को बहुत करीब से देखा है ,ऐसे समय में खेल के जरिये उनके विचारों में जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिआ तथा उनके संवेगो के प्रबंधन को उत्तम दिशा देना ही हमारी प्राथमिकता है। इस प्रतियोगिता में फार्मा वारिएस,क्रिकेट सुपरस्टार,जेनरिक सुपरकिंग्स,लाइफ सेवर,मेडिकल स्ट्राइकर,भोपाल केमिस्ट चेम्पियन,रिटेल सुपरकिंग्स,शिव साई हिमेश11 कुल 8 टीम भाग ले रही है प्रतियोगिता का पहला मुकाबला फार्मा वररिएस ओर क्रिकेट सुपरस्टार के बीच खेला जाएगा

 

#Chemist Premier League

Source : Agency

पाठको की राय