अंबरनाथ में फैक्टरी से केमिलकल वाष्प लीक हुई, 34 लोग पड़े बीमार
ठाणे
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि केमिलकल वाष्प लीक होने के बाद फैक्टरी के आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, जी मिचलाना समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं।
कदम ने कहा कि अंबरनाथ की महाराष्ट्र औद्योगिक विकास कॉरपोरेशन (एमआईडीसी) में स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे सल्फ्यूरिक एसिड लीक हो गया था। वहीं, बीमार पड़े लोगों को उल्हासनगर में केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी का इलाज चल रहा है और सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। लीक की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे थे और लीकेज को बंद कराया था। लीक के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

पाठको की राय