Wednesday, October 21st, 2026

धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए चेकपोस्ट

जगदलपुर
एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली धान खरीदी को देखते हुए धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पड़ोसी राज्य ओड़ीसा से धान की आवक को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देष पर सीमावर्ती मार्गों में चेकपोस्ट बना दिए गए हैं। इसके साथ ही उड?दस्ता दलों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

बकावंड विकासखण्ड के सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए जांच नाकों का निरीक्षण अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े तथा बकावंड के नायब तहसीलदार सहित संबंधित क्षेत्र के पटवारी भी शामिल थे। ओड़ीसा से आने वाले धान के परिवहन को रोकने के लिए नलपावंड, तारापुर, कोलावल, पोटियावंड औरर बदलावंड में जांच नाके बनाए गए हैं। अधिकारियों द्वारा जांच नाकों का निरीक्षण करने के साथ ही इन क्षेत्र के ग्रामीणों से भी अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की गई।

 

#Checkposts

Source : Agency

पाठको की राय