Sunday, October 25th, 2026

गांव को कोरोना मुक्त रखने चतुर्भुज और पवन ने पेश की अनोखी मिसाल

छतरपुर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के तहत्  छतरपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नैगुवा में कोरोना वोलेंटियर के रूप में अपनी सेवा दे रहे चतुर्भुज प्रजापति और पवन कुमार कुशवाहा ने अपने गांव को कोरोना से मुक्त रखकर एक अनोखी मिसाल कायम की है।उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने वह निः स्वार्थ भाव से लोगों की सेवाएं करते रहे।

जिस दौरान उनके द्वारा मास्क लगाने,वैक्सीन लगवाने,साफ-सफाई रखने और रोगप्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए जागरूकता,वैक्सीन के पश्चात जिनको भी बुखार आया है उनको काढ़ा वितरित किया जिससे लोग बिना दवाई के ही ठीक हो गए,रोको-टोको अभियान के अंतर्गत रोड से निकलने वाले राहगीरों को मास्क पहनने के लिए जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया,दुकान के बाहर पोस्टर लगा कर और दुकानदारों को समझाकर बिना मास्क वालों को सामान न देने और उचित दूरी बनाए रखने की समझाइश देने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

जिसके परिणामस्वरूप गांव में अभी तक कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है व जागरूकता के कारण युवाओं में वैक्सीन के प्रति भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है और युवा वैक्सीन लगवाने के लिए भी बड़ी संख्या में आगे आ रहे है।वहीं गांव को कोरोना मुक्त रखने के लिए दोनों युवाओं द्वारा किए गए इस अनोखे प्रयास को लोगों द्वारा जमकर सराहा जा रहा है।

 

#corona free

Source : Agency

पाठको की राय