Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पीएम मोदी से करें दे दना दन - कांग्रेस

रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं के उस बयान पर घेरा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले आवेदन फिर निवेदन नहीं तो दे दना दन। गिरीश देवांगन ने कहा 15 साल में आपने 90 प्रतिशत वृद्धि बिजली की दरों में की यानि 6 प्रतिशत प्रति वर्ष। आप 1.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष मात्र विद्युत शुल्क बढ़ाने वाली सरकार की ईंट से ईंट बजाने की बातें करके अपनी फितरत और चाल चरित्र प्रमाणित कर रहे है। पहले आवेदन फिर निवेदन और फिर दे दना दन की बात करने वाली भाजपा को दनादन करने का शौक है तो दे दना दन करने के लिए मोदी जी के पास दिल्ली जाए। क्योंकि बिजली में मूल्य वृद्धि के लिए सारे कारक मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए जा रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत दिल्ली जाकर मोदी साथ दे दना दन करें। 1822 करोड़ की बिजली बिल हाफ 39 लाख उपभोक्ताओं आमजनों के पास जाना भाजपा के नेता नहीं पचा पा रहे है।

भाजपा के पूर्व मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ऐसी टकराव की भाषा राजनीति में शोभा नहीं देती। यह भाजपा की बौखलाहट का परिणाम है। हम कहने लगे ईंट का जवाब पत्थर से देंगे तो क्या होगा? ईंट का जवाब पत्थर से देने लगे तो क्या होगा। हमारा सिर्फ एक ही एजेण्डा है पुरखों के सपनों के छत्तीसगढ़ का निर्माण, छत्तीसगढ़ का विकास, किसान मजदूर व्यापारी सबकी खुशहाली। इनकी प्रभारी पुरंदेश्वरी कहती हैं कि विकास पर चुनाव लड़ेंगे चेहरों पर नहीं। लेकिन छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता विकास की नहीं चेहरों की बात करते हैं। एक नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह में भी चेहरा कहते हैं। दो नेता पूर्व मंत्री विकास के मुद्दे के बजाय इंट से इंट बजाने की बात करते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा दिशाहीन हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के हितों का विरोध मजदूर किसान व्यापारी ग्रामीण शहरी नागरिकों के हितों का विरोध ही भाजपा का चरित्र बन चुका है।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय