Tuesday, October 20th, 2026

ई- इंवेस्टिगेशन मोबाइल एप से पेश होगी चार्जशीट, एक महीने तक चलेगा ट्रायल रन

भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लागू ई-एफआइआर के बाद अब ई- इंवेस्टिगेशन आज से शुरू होने जा रहा है। इसका करीब एक महीने ट्रायल रन होगा, यदि इस विवेचना में पुलिस को सफलता मिली तो इस व्यवस्था को प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। ई- इंवेस्टिगेशन के लिए आज पुलिस मुख्यालय में इसके मोबाइल एप्लिकेशन लांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में जांच से लेकर कोर्ट में चालान पेश करने तक की प्रक्रिया एप के माध्यम से पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में12 अगस्त को ई- एफआईआर शुरू की गई थी। इसमें करीब डेढ़ महीने तक ट्रायल रन चला था। ई-एफआईआर को मिला अच्छा रिस्पांस के बाद अब ई-इंवेस्टिगेशन के लिए मोबाइल एप तैयार किया गया है।

ई-इंवेस्टिगेशन (पुलिस विवेचना) के एप में घटनास्थल के वीडियो, गवाहों के कथन और घटना से संबंधित सभी साक्ष्य पीडीएफ रूप में सर्वर में अपलोड करना होंगे। यहां पर अपलोड हुए दस्तावेजों को पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिम्मेदारी अफसर देख सकेंगे। इसके साथ ही घटनास्थल के वीडियो, गवाहों के कथन और घटना से संबंधित सभी साक्ष्य इस एप पर सुरक्षित हो जाएंगे। केस डायरी का यही डिजिटल रूप कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। इसके लिए 1800 टैबलेट खरीदे गए हैं, जो जांच अधिकारियों को दिए जाएंगे। प्रारंभिक रूप में इसे जिला मुख्यालयों पर लागू किया जाएगा।

 

#Chargesheet

Source : Agency

पाठको की राय