चार स्वास्थ्य अधिकारियों के बदले गए प्रभार
रायपुर
राज्य सरकार ने बिलासपुर, कबीरधाम, जशपुर, रायगढ़ व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रभार में आगामी आदेश तक बदला किया हैं। उक्त आदेश लोक स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उपसचिव सुरेंद्र सिंह बाघे ने जारी किए।
डा. मधुलिका सिंह प्रभारी संभागीय आयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर कार्यालय संभागीय आयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर से वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली, डा. संतराम चुरेंद्र पैथोलॉजी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कबीरधाम, डा. डा. वाई.के. शिन्दे स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रायगढ़ से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक रायगढ़, डा. रंजीत टोप्पो कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर, डा. अब्दुल सफीख खान जिला जिला स्वास्थ्य एवं परिवा कल्याण अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभार सौंपा गया हैं।

पाठको की राय