Tuesday, October 20th, 2026

चरामेति की अनूठी पहल, छेरछेरा के दिन किया कॉपी व लेखन सामग्री दान

रायपुर
छेरछेरा छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है एवं इस दिन दान सामान्य रूप से अन्न दान का बहुत महत्व है। लेकिन चरामेति फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल करते हुए छेरछेरा की आवाज लगाते बच्चों को एकत्रित किया। इस दौरान प्राथमिक शाला में पढ़ाई कर रहे इन समस्त बच्चों को कॉपी सहित अन्य लेखन सामग्री दान किया। इस अवसर पर ह्रषीक ओझा, टी रामप्रसाद राव, राजेन्द्र ओझा, प्रेमचंद अग्रवाल, चिन्मय झा, के कृष्ण मूर्ति कासी, प्रेम नारायण सोलंकी, रोशन बहादुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय