Friday, October 23rd, 2026

चरामेती फाउंडेशन ने कोपलवाणी को दिया कूलर

रायपुर
सामाजिक सेवा संस्था चरामेती फाउंडेशन ने मूक-बधिर बच्चों के लिए काम कर रही कोपलवाणी संस्था को 1 कूलर प्रदान किया है । वर्तमान में यहां 70 से अधिक मूक - बधीर बच्चे रहते हैं। यहां मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की भी देखभाल की जाती है जिनकी संख्या 15-20 के करीब है।

वर्तमान की भीषण गरमी को देखते हुए चरामेति फाउंडेशन ने एक कूलर संस्था को प्रदान किया। चरामेति ने इसके पूर्व मच्छरदानी, दरी जैसी आवश्यक सामग्रियां भी प्रदान की है। इस अवसर पर राजेन्द्र ओझा, रोशन बहादुर सिंह, रामानुज भाई पुरोहित, कुन्दन सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, श्रीमती सरोज बेन आदि उपस्थित थे।

 

#Charameti

Source : Agency

पाठको की राय