Tuesday, October 20th, 2026

मस्क को भारी पड़ सकता है नाम बदलना

नई दिल्ली

एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि एलन मस्क को ऐसा करना भारी पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्स नाम को लेकर कानूनी विवाद हो सकता है। दरअसल मेटा, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई कंपनियों की ओर से एक्स लेटर को लेकर इंटलैचुअल प्रॉपर्टी राइट के तहत दर्ज कराया गया है। मतलब कई सारी कंपनियां पहले से इस नाम और लोगो पर दावा कर रही हैं। ऐसे में ट्विटर के एक्स नाम और लोगो को लेकर विवाद की पूरी संभावना है। यूएस में एक्स को कई ट्रेडमार्क को कंपनियों की ओर से रजिस्टर्ड कराया गया है। ऐसे में इसे लेकर कानूनी पेंच फंस सकता है। यूएस ट्रेडमार्कट अटॉर्नी जोश गार्बेन ने कहा कि उनके पास करीब 900 एक्टिव ट्रेड मार्क रजिस्टर्ड हैं।

ट्विटर का लोगो होगा ब्लैक और व्हाइट
एलॉन मस्क की ओर से सोमवार को एक ब्लैक और व्हाइट कलर में एक्स लोगो को प्लेस किया गया है। इससे पहले तक ट्विटर का लोगो ब्लू और व्हाइट कलर में था। जबकि लोगो के तौर पर ब्लू बर्ड का इस्तेमाल किया जाता था।

ये कंपनियां करती हैं एक्स का इस्तेमाल
लेकिन एलॉन मस्क से पहले माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से अपने एक्सबॉक्स वीडियो गेम सिस्टम के लिए एक्स ट्रेडमार्क को रजिस्टर्ड कराया गया था। वही मेटा ने साल 2019 में ब्लू और व्हाइट कलर में एक्स को सोशल और सॉफ्टवेयर फील्ड के लिए इस्तेमाल किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय