सीएम के साथ बदल दी पूरी सरकार,36 वर्षीय हर्ष संघवी बने गृह राज्य मंत्री
गांधीनगर
गांधीनगर के राजभवन में कैबिनेट के शपथ ग्रहण में 24 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं। राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रूपाणी के साथ मौजूद थे।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने पूरी टीम नई बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की टीम में शामिल सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इनमें डिप्टी सीएम रहे नितिन पटेल भी शामिल हैं। लंबे अर्से से वह भी नाराज चल रहे हैं। शपथ लेने वालों में विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र त्रिवेदी भी शामिल हैं। नई कैबिनेट में सबसे पहली शपथ त्रिवेदी ने ही ली। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की टीम में उनका दर्जा नंबर दो का होगा।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश कुमार मोदी, राघव पटेल, उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई, किरीट राणा, गणेश पटेल, प्रदीप परमार, हर्ष सांघवी, जगदीश ईश्वर, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी मनीषा वकील, मुकेश पटेल, निमिषा बेन, अरविंद रैयाणी, कुबेर ढिंडोर, कीर्ति वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, राघव मकवाणा, विनोद मरोडिया और देवा भाई मालवा शामिल हैं।
राज्य मंत्री के तौर पर किसे क्या जिम्मेदारी
मुकेश पटेल- कृषि ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स
निमिषा सुथार- जाति विकास आरोग्य और परिवार कल्याण
अरविंद रयाणवी- वाहन व्यवहार, नागरिक उड्डयन और यात्रा धाम विकास
कीर्ति सिंह वाघेला- प्राथमिक माध्यमिक और प्रशिक्षण
गजेंद्र सिंह परमार- अन्न नागरिक पूर्वथा और ग्राहक सुरक्षा
आरसी मकवाना- सामाजिक न्याय
विनोद मोराडिया- शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण
देवाभाई महालम- पशुपालन और गौ संवर्धन
सीएम भूपेंद्र पटेल- एडमिनिस्ट्रेशन, गृह और पुलिस हाउसिंग, I&b, शहरी विकास, माइन्स एंड मिनरल
कैबिनेट कक्षा
राजेंद्र त्रिवेदी- रेवेन्यू और लॉ ऑर्डर मिनिस्टर
जीतू वाघनी- शिक्षा मंत्री
ऋषिकेश पटेल - आरोग्य और परिवार कल्याण
पूर्णेश मोदी- मार्ग और मकान मंत्रालय
राघव जी पटेल- कृषि पशुपालन और गौ संवर्धन
कनु देसाई- वित्त और पेट्रोकेमिकल्स मंत्रालय
किरीट सिंह राणा- वन पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज
नरेश पटेल- जाति विकास मंत्रालय
प्रदीप परमार - सामाजिक न्याय मंत्रालय
अर्जुन जी चौहान- ग्रामीण विकास
हर्ष संघवी- गृहमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जगदीश पंचाल- कुटीर उद्योग और नमक उद्योग (स्वतंत्र प्रभार)
बृजेश मेरजा- श्रम रोजगार पंचायत (स्वतंत्र प्रभार)
निमिषा वकील- महिला और बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)
ध्यान रहे कि भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का बुधवार को ही शपथ ग्रहण समारोह होना था, लेकिन पूरी कैबिनेट के बदलाव को लेकर बीजेपी में अंदरूनी कलह बढ़ गई थी। सीएम भूपेंद्र पटेल चाहते थे कि उनकी कैबिनेट में एक -दो चेहरे को छोड़कर तमाम नए चेहरे हों। इसे लेकर नाराजगी भी शुरू हो गई। लेकिन आखिर में चली पटेल की ही। रूपाणी की सारी कैबिनेट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, डिप्टी सीएम रहे नितिन पटेल ने शुरू में नाराजगी जताने के बाद अपने तेवर कुछ नरम कर लिए थे। बावजूद इसके उनका भी पत्ता कट गया। वह नई कैबिनेट में शामिल नहीं किए गए।
गुजरात की उठापटक को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। विजय रुपाणी अगस्त 2016 में 75 वर्षीय आनंदी बेन पटेल की जगह मुख्यमंत्री बनाए गए थे। रुपाणी के नेतृत्व में ही भाजपा ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बावजूद 2017 विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। गुजरात में विधानसभा चुनावों से ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री के पद छोड़ने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि बदलाव में संघ ने अहम भूमिका अदा की। मोदी-शाह की नाराजगी भी इसमें बड़ा कारक रही।

पाठको की राय