Tuesday, October 20th, 2026

शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन



कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है और कई लोगों ने इसके चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। अब शूटर दादी  के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर  का कोरोना से निधन हो गया है। बताते चलें कि चंद्रो तोमर के जीवन पर 'सांड की आंख' नाम की एक फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने ऐक्टिंग की थी। शूटर दादी के निधन दोनों ऐक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया है। वहीं, 89 वर्षीय शूटर दादी के निधन पर तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी है।


तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'आप एक प्रेरणा हैं और हमेशा रहेंगी। आप उन लड़कियों में जिंदा रहेंगी, जिन्हें आपने अपना सपना जीने की प्रेरणा दी। मेरी क्यूटेस्ट रॉकस्टार, आपकी आत्मा को शांति मिले।'


भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'चंद्रो दादी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरा एक हिस्सा चला गया है। उन्होंने अपने नियम बनाए और कई लड़कियों को सपना देखने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत हमेशा रहेगी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं भाग्‍यशाली हूं जो उनके साथ रही और वक्‍त बिताया।'

 

Source : Agency

पाठको की राय