MP के सभी संभागों में बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल
भोपाल
मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के चलते कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन ग्वालियर अंचल अब भी तरस रहा है। गर्मी और उमस ने यहां के लोगों को बेहाल कर दिया है वही इंदौर को भी अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने कई संभागों में हल्की बारिश और करीब एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को होशंगाबाद, रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर। सागर, जबलपुर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर और इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई ।मध्य प्रदेश में देश के कई स्थानों पर बने सिस्टम के प्रभाव के चलते पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई। खंडवा जिले के पुनामा में सर्वाधिक 43 मिमि वर्षा और रीवा जिले के गुढ़ में सबसे अधिक 35 मिमि वर्षा दर्ज की गई।वही इस बीच भोपाल के बड़े तालाब का वॉटर लेवल 1660.30 फीट हो गया।
इन जिलों में बिजली गिरने और चमकने की संभावना
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, शहडोल और रीवा संभागों के जिलों में बिजली चमकने और गिरने की संभावना है।वही 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में गरज चमक के साथ कही कही बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम मध्यप्रदेश में होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी क्षेत्र में सबसे अधिक 150.6 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वी मध्यप्रदेश में सबसे अधिक बारिश रीवा जिले के हनुमना क्षेत्र में 140.6 मिलीमीटर हुई। एक जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 79 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
पूर्वी मध्यप्रदेश में वर्षा के आसार
प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कई स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश के बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।मध्यप्रदेश में देश के कई स्थानों पर बने सिस्टम के प्रभाव के चलते पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राज्य के प्रमुख नगरों में बीते चौबीस घंटों के दौरान खंडवा, सीधी, रायसेन, इंदौर, सतना, उमरिया, खजुराहो, मंडला, पचमढ़ी और जबलपुर में हल्की वर्षा हुई।
भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक अस्फाक हुसैन ने बताया कि झारखंड और पूर्वी राजस्थान में बने चक्रवात के धेरे के प्रभाव से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर दूसरे स्थानों की तुलना में अगले चौबीस घंटों के दौरान अधिक वर्षा के आसार है।राजधानी भोपाल में रविवार को सुबह में मौसम शुष्क रहेगा किंतु शाम के पहर में गरज चमक की स्थिति के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

पाठको की राय