Tuesday, October 20th, 2026

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से नवंबर में पहली बार बारिश होने के आसार

भोपाल

मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 27-28 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इस नवंबर में पहली बार बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले दिन में गर्मी का असर बढ़ गया है। भोपाल में तापमान 32.3 डिग्री पहुंच गया। दमोह में टेम्प्रेचर 33 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के असर से कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय