Tuesday, October 20th, 2026

40 लाख रुपये जीतने का मौका, डिजिटल पेमेंट पर ग्लोबल हैकाथॉन होगा आयोजित

नई दिल्ली
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डिजिटल भुगतान को उपभोक्ताओं के लिए और भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अपना पहला ग्लोबल हैकाथॉन आयोजित करने जा रहा है। आरबीआई ने इस संबंध में बयान जारी कर घोषणा की। 'हार्बिंजर 2021' नाम के इस हैकाथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से शुरू होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस ग्लोबल हैकाथन की घोषणा करते हुए बताया कि हैकाथॉन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान की पहुंच आखिरी व्यक्ति तक करने, इसे और सरल बनाने और इससे जुड़े अनुभव को बेहतर करने के समाधान पेश करने होंगे। इसके साथ ही डिजिटल भुगतान प्रक्रिया को और भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने से जुड़े मुद्दों की पहचान कर उनके समाधान बताते होंगे।

रिजर्व बैंक के अनुसार, हार्बिंजर 2021 हैकाथन का हिस्सा बनने से प्रतिभागियों के विजेताओं की घोषणा ज्यूरी द्वारा की जाएगी। एक ज्यूरी हर एक वर्ग में विजेताओं का चयन करेगी। पहला स्थान पाने वाले को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले (रनर-अप) प्रतिभागी को 20 लाख रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय