Friday, October 23rd, 2026

कनिष्ठ सहायक भर्ती में छूटे 274 अभ्यर्थियों को मौका

लखनऊ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) भर्ती-2019 की टाइपिंग परीक्षा में अनुपस्थित 274 अभ्यर्थियों को शामिल होने की अनुमति दे दी है।  इनकी परीक्षा 29 जुलाई को होगी। आयोग कनिष्ठ सहायक के 1403 पदों पर चयन की कार्यवाही कर रहा है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक टाइपिंग परीक्षा आईटीआई अलीगंज में 23 जून शुरू हुई और 29 जुलाई को पूरी हो रही है।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक टाइपिंग परीक्षा में विभिन्न कारणों से अनुपस्थित होने वालों के उचित कारणों से साथ 27 जुलाई तक कई प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इन पर विचार करने के बाद 274 अभ्यर्थियों को 29 जुलाई की प्रस्तावित टाइपिंग परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। इनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। टाइपिंग परीक्षा पहली 10 से एक बजे और दूसरी पाली दो से पांच बजे तक होगी।

 

#कनिष्ठ सहायक भर्ती

Source : Agency

पाठको की राय