चंपई सोरेन सरकार 'अग्नि परीक्षा' को तैयार, फ्लोर टेस्ट के लिए आज हैदराबाद से लौटेंगे विधायक
रांची.
झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच फ्लोर टेस्ट की रणनीति भी बिल्कुल तैयार है। हैदराबाद के रिजॉर्ट में मौजूद महागठबंधन के 36 विधायक भी आज ही झारखंड लौटेंगे। ऐसे में झारखंड आने से पहले रिजॉर्ट में ही फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति तय की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 6 बजे तक JMM-कांग्रेस विधायक हैदराबाद से झारखंड लौटेंगे और कल चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।
उधर कांग्रेस ने भी बहुमत होने का दावा किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 81 सीटों वाली विधानसभा में हमारे पास बहुमत है। हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन को भी विशेष अदालत ने अनुमति दे दी है। उनके खिलाफ ईडी ने साजिश है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी सरकार इंडियाा गठबंधन के सदस्यों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। वे अब स्वतंत्र संस्थान नहीं हैं।"
चार्टर प्लेन से रांची पहुंचेंगे विधायक
महागठबंधन के विधायक रविवार की दोपहर हैदराबाद से रांची के लिए रवाना होंगे। सभी 36 विधायक और अन्य नेता चार्टर प्लेन से रांची पहुंचेंगे। रांची में सभी को सीधे सर्किट हाउस लाया जाएगा। यहां भी विधायकों को सुरक्षा में रखा जाएगा। सोमवार को झारखंड विधानसभा के सत्र से पहले 10 बजे सभी विधायकों को विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां वे नवनियुक्त सरकार का बहुमत साबित करने के लिए मतदान करेंगे। फ्लोर टेस्ट के बाद ही विधायकों को छोड़ा जाएगा। फ्लोर टेस्ट के लिए भी खास तैयारियां की गई हैं। इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक बुलाई गई है।
#MLAs will return#Hyderabad#for floor test#Champai Soren#government ready#'fire test'

पाठको की राय