Tuesday, October 20th, 2026

चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है चमोमिले

कैमोमाइल एक खास तरह का फूल होता है, जिसे आपने अपने आस-पास गार्डन और बगीचों में भी देखा होगा। दिखने में यह फूल बेहद साधारण होता है। लेकिन इससे निकलने वाले ऑइल बहुत गुणकारी होते हैं। एक तरफ जहां कैमोमाइल ऑइल्स और अर्क त्वचा को गोरा, नर्म और बेदाग बनाने का काम करते हैं। वहीं, कैमोमाइल-टी त्वचा और मन दोनों को स्ट्रेस फ्री करने का काम करती है। आप इस पौधे के ऑइल्स, चाय और अर्क को अपने रुटीन में शामिल कर प्राकृतिक रूप से अपनी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।

शानदार हीलर

    कैमोमाइल एक शानदार स्किन हीलर है। यही वजह है कि सदियों पहले ग्रीस, रोम और मिश्र के लोग चोट को ठीक करने और घाव को जल्दी भरने के लिए कैमोमाइल का उपयोग किया करते थे। हालांकि आज के समय में यह बहुत ही फाइन तरीके से तैयार क्रीम और लोशन के रूप में बाजार में उपलब्ध है।
    आप कैमोमाइल से तैयार स्किन सीरम और फेस ऑइल का उपयोग भी कर सकती हैं। यह हर रूप में आपकी त्वचा को रिपेयर करता है इसमें ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स, मॉइश्चारइजर और स्किन सूदनर के गुण खास तौर पर पाए जाते हैं।

त्वचा को मिलते हैं इतने फायदे

    कैमोमाइल में पाए जाने वाले गुणों के बारे में आप जान चुकी हैं। अब सवाल यह आता है कि क्या हर तरह त्वचा पर इसका उपयोग किया जा सकता है या किसी खास स्किन टाइप पर ही इसका असर अधिक होता है।
    तो इस सवाल का जवाब यह है कि हर तरह की त्वचा पर आप बेफिक्र होकर इसे लगा सकती हैं। तैलीय, रूखी, मिली-जुली त्वचा या फिर बहुत अधिक संवेदनशील त्वचा। हर तरह की स्किन पर कैमोमाइल का उपयोग किया जा सकता है।

इस त्वचा के लिए है बेस्ट

    कैमोमाइल हर तरह की त्वचा के लिए अच्छा है। लेकिन संवेदनशील त्वचा के लिए ये बेस्ट इंग्रीडिऐंट्स में से एक है। स्किन में ऑइल बैलंस करने से लेकर त्वचा को सॉफ्ट और सूदिंग बनाए रखने में यह बहुत प्रभावी है।
    कैमोमाइल कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में उपयोग किया जाता है। आप अपनी त्वचा पर इसके उपयोग के लिए कैमोमाइल युक्त क्रीम, मॉइश्चराइजर, लोशन इत्यादि उपयोग कर सकती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय