Sunday, October 25th, 2026

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव से मिला चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल, मिठाई व नमकीन उद्योग को लेकर सौंपा ज्ञापन


रायपुर

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मेनुफेक्चरर एसो.एवं रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तथा वाणिज्यकर मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात कर जीएसटी को लेकर मिठाई व नमकीन उद्योग से संबंधित सुझावों पर ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं वाणिज्यकर मंत्री सिंहदेव से मुलाकात कर जीएसटी को लेकर मिठाई व नमकीन उद्योग से संबंधित सुझावों पर ज्ञापन सौंपा जिसमें फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मेनुफेक्चरर एसो.  एवं रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री संजय सिंघानिया ने भी मिठाई एवं नमकीन उद्योग में जीएसटी से संबंधित आ रही विभिन्न परेशानियों को रखा और बताया कि एक ही काउंटर से, एक ही शोरूम से अलग-अलग जीएसटी वाले कई उत्पाद दिए जाते हैं, जिससे ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति भी बनी रहती है।

बैठक में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, फेडरेशन आॅफ स्वीट्स एंड स्नैक्स मेनुफेक्चरर एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, रायपुर स्वीट्स एंड स्नैक्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पारख, महेश खिलोसिया सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय