Thursday, October 22nd, 2026

चलते चलते.. मेरे ये गीत याद रखना ..कभी अलविदा ना कहना..कभी अलविदा ना कहना


रायपुर

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश विदेश से आए मेहमानों के लौटने के क्रम जारी है। आज मालदीव के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की धरती से सुरीले अंदाज में विदा ली। मालदीव के कलाकारों के नृत्य के साथ सुंदर संगीतमयी प्रस्तुति ने तीन दिन के आयोजन में सभी का मन मोहा। आज छत्तीसगढ़ की धरती से विदाई लेते हुए मालदीव के कलाकारों ने किशोर कुमार का गाया गीत चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना ..कभी अलविदा ना कहना..कभी अलविदा ना कहना गुनगुना कर जाते-जाते भी समां बांध दिया। एयरपोर्ट पर कभी अलविदा ना कहने के अंदाज में विदा लेते मालदीव के कलाकारों ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। मालदीव के ग्रुप के सदस्य आशिम ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में निमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जताते हुए यहां की मेहमान-नवाजी को खूब सराहा। मालदीव के कलाकारों ने अंत मे समवेत स्वर में छत्तीसगढि?ा सबले बढि?ा के उद्घोष के साथ एयरपोर्ट से प्रस्थान किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय