चैतन्य कश्यप 294 करोड़ की संपत्ति के मालिक, बने MP के मंत्री, नहीं लेंगे वेतन
भोपाल
सीएम मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल होने वालों में प्रदेश के सबसे अमीर विधायक चेतन्य कश्यप भी शामिल हैं। चेतन्य कश्यप रतलाम सीट से विधायक हैं।
294 करोड़ की संपत्ति के मालिक चैतन्य कश्यप भी बने MP के मंत्री, नहीं लेंगे वेतन
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की नेतृव वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। इस दौरान कुल 28 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। सीएम मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल होने वालों में प्रदेश के सबसे अमीर विधायक चैतन्य कश्यप भी शामिल हैं। चैतन्य कश्यप रतलाम सीट से विधायक हैं। उनके पास 294 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।
इसके अलावा वह विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाओं, वेतन और भत्ते का भी त्याग कर चुके हैं। अपने पिछले दो कार्यकालों में भी उन्होंने विधायक के रूप में कोई सुविधा नहीं ली थी। इस बार भी रतलाम से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने वेतन और भत्ता त्यागने का ऐलान कर दिया था। चैतन्य कश्यर सालाना 37 लाख रुपए कमाते हैं, जबकि उनकी पत्नी नीता कश्यप की आमदनी साल 2022-23 में 68 रुपए बताई गई। हालांकि चेतन्य कश्यप पर 13 करोड़ का कर्ज भी है। चैतन्य कश्यप तीन बार से रतलाम के विधायक हैं।
2013 से अब तक तीन बार के विधायक
चैतन्य कश्यप साल 2002 से लेकर 2013 तक बीजेपी में कई पदों पर रहे जिसमें एनजीओ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी प्रदेश के कोषाध्यक्ष सपद शामिल हैं। इसके बाद साल 2013 में उन्हें उज्जैन की रतलाम सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया। उस वक्त पूर्व गहमंत्री हिम्मत कोठारी की टिकट काटकर उन्हें मौका दिया गया था। तब से लेकर अब तक वह लगातार तीन से बार से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं।

पाठको की राय