Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने 1 लाख 11 हजार का किया दान

नारायणपुर
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पूरे प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, नि:शक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के विधायक चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार का चेक कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को आज प्रदान किया।

विधायक कश्यप ने जिले के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी वर्ग एवं व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के इस पुण्य कार्य में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान करें।

 

#छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड

Source : Agency

पाठको की राय