Sunday, October 25th, 2026

सभापति-महापौर वैक्सीनेशन जागरूकता के लिए वार्ड-वार्ड घूमे

रायपुर
महापौर एजाज ढेबर व सभापति प्रमोद दुबे रविवार को रायपुर नगर निगम द्वारा शुरू किए गए वैक्सीन महाअभियान के अंतर्गत शहर के 70 वार्डो में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57अंतर्गत शासकीय हिंदू हाई स्कूल (वैक्सीन सेंटर) से इसकी शुरूआत की। वे सड़कों पर पैदल ही चल कर लोगों के घर व दुकान तक पहुंचकर निवेदन किया कि कोरोना से सुरक्षित रहने टीकाकरण अत्यंत ही जरूरी है। इसके बाद भी दो गज की दूरी व मास्क का उपयोग करना है। घर परिवार के लोगों की स्वंय की जिम्मेदारी बनती है कि वे वैक्सीन अवश्य लगवायें। स्वंय भी सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाकर अब्बास ने बताया कि दुबे व ढेबर इसके बाद शहर के अन्य वार्डो में भी पहुंचकर स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ इस महाअभियान में शामिल हुए।

 

#सभापति-महापौर

Source : Agency

पाठको की राय